24 Mar 2026, Tue

मझिआंव खुर्द में महिला की हुई मृत्यु के बाद मृतका के माता-पिता व भाई ने अंतिम संस्कार पर लगाई रोक

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के मझिआंव खुर्द गांव निवासी देव कुमार राम उर्फ डेविड की लगभग 28 वर्षिय पत्नी मंजू देवी की मुत्यु गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे हो गई। मिली सुत्रों से जानकारी के अनुसार मृतका के माईके कांडी थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में है। अपनी विवाहिता पुत्री की मृत्यु की खबर मिलते ही उसके माता-पिता मझिआंव अपने बेटी के घर पहुंचे। मालूम चला है कि मृतिका के माता-पिता व भाई उसके ससुराल वालों को अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। तथा अपने पुत्र यानि मृतका के भाई बाहर काम करते हैं,उन्हें आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात पर शव को रोककर रखा गया है। साथ ही मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि मृतका मंजू की तबियत कई दिनों से खराब चल रहा था, जिसका ईलाज भी मझिआंव के लोकल चिकित्सकों के साथ-साथ गढ़वा में भी इलाज करवा गया था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के चार बच्चे हैं जिसमें दो लड़का दो लड़की बताये जा रहे हैं,जिन्हें अपनी मां की शव को देखकर चित्कार मारकर रो रहे हैं। इधर मृतका के वृद्ध माता पिता का भी रो -रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *