6 Feb 2026, Fri

प्रखण्ड स्तरीय प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार का बैठक आयोजित किया गया

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी-प्रखण्ड कार्यालय में प्रखण्ड स्तरीय प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार का बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राकेश सहाय ने किया। इस बैठक में चार प्रस्ताव पर मुहर लगा।प्रखण्ड के 6 से 8 श्रेणी में आकलन परीक्षा पास सहायक अध्यापकों का सत्यापन किया गया।वर्तमान में सहायक अध्यापकों द्वारा आकलन परीक्षा 31 जुलाई 2025 को उतीर्ण की गई है। आकलन उतीर्ण सभी 12 सहायक अध्यापकों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय प्रशासनिक एवं अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा किया गया।

प्रखण्ड के विभिन्न स्कूलों में 6 से 8 के स्तर के आकलन परीक्षा उतीर्ण 12 सहायक अध्यापकों जिसमें जय प्रकाश सिंह,मदन मोहन राम,मीरा कुमारी, धर्मेन्द्र राम,विकाश कुमार दुबे,धर्मेन्द्र विश्वकर्मा,कुमारी रंजना भारती,अरुण कुमार पाण्डेय, रंजय कुमार, सच्चिदानंद शुक्ल व सुनील कुमार चौबे का आज की इस बैठक में 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रम्भा चौबे, बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता सहित प्राधिकार के सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *