6 Feb 2026, Fri

केसीसी ऋण से संबंधित प्रखंड सभागार कक्ष में शिविर का किया गया आयोजन, दी गई विस्तार पूर्वक जानकारी

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:प्रखंड सभागार कक्ष में प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए केसीसी ऋण से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता बीडीओ कनक ने की। जिसमें सभी किसानों को केसीसी से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बीटीएम दयानंद पांडेय सीएफएल कौर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा प्रशिक्षण कौडिनेटर अंजू कुमारी के द्वारा किसानों को एवं किसान मित्रों को ईससे संबंधित उन्हें विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

जिसने केसीसी ऋण लेने के बाद किसानों को बैंक से अच्छा क्रेडिट बनाने के बाद उन्हें राज सरकार से 4% का ब्याज माफ किया जाता है वहीं केंद्र सरकार से 3% की ब्याज माफ किया जाता है यह ऋण 7% ब्याज की राशि पर दी जाती है,जिसे किसानों को अगले समय ऋण लेने पर जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही बीटीएम दयानंद पांडेय के द्वारा बताया गया कि यह ऋण 25 हजार से लेकर 2 लाख रूपये तक किसानों को दी जाती है, इस शिविर में केसीसी ऋण के लिए ग्रामीण बैंक के नाम से 4 आवेदन सेंट्रल बैंक से 1 आवेदन एवं एसबीआई बरडीहा शाखा से 4 आवेदन कुल 9 आवेदन के सी सी के लिए प्राप्त हुए हैं। अभी तक ग्रामीण बैंक से कल केसीसी ऋण धारकों की संख्या 2700 है वही सेंट्रल बैंक के 3000 ऋण धारक हैं,वही एसबीआई बरडीहा में 600 बताया गया ,तथा अभी भी केसीसी ऋण का आवेदन दिया जा रहा है ।

वहीं किसान मित्र आंनद कुमार दुबे ने इस शिविर में प्रस्ताव रखते हुए कहा कि हम सभी किसान मित्रों के द्वारा सभी केसीसी के लाभुकों का आवेदन जमा करते हैं पर बैंक में बिचौलियों के माध्यम से जिन्हें वास्तविक लाभ मिलना चाहिए उन्हें नहीं उपलब्ध नहीं हो पता है, जिससे किसानों का कोप भाजन हम सभी किसान मित्रों को बनना पड़ता है,वही दुसरी तरफ वास्तव में केसीसी ऋण के लाभुकों को ऋण नहीं मिल पाता है , जिससे उन्हें खेती-बारी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस मौके पर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक उमाशंकर चौधरी, सेंट्रल बैंक के अकाउंटेंट प्रकाश कुमार, दिवाकर सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, बीटीएम दयाशंकर पांडेय,सीएफ एल कोऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा प्रशिक्षिका अंजू कुमारी,किसान मित्र आनंद कुमार दुबे, सदैव पासवान, कामता प्रसाद ठाकुर, रणजीत उपाध्याय, अनंत तिवारी, सहित काफी संख्या में किसान मित्र एवं किसान तथा विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *