23 Mar 2026, Mon

नव निर्मित नाली का कई जगहों पर दर्जनों ढक्कन टूटे,नगर पंचायत के कार्यों पर उठे सवाल, दुर्घटना की संभावना बढ़ी

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र में नवनिर्मित नाली का निर्माण कार्य कुछ ही पहले किया गया है, और नाली के दर्जनों ढकन टुट चुका। जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है, और नगर पंचायत द्वारा किए गए कार्यों पर सवाल खड़े हो गए।

यह नाली निर्माण कार्य रोड के बीचों-बीच होने के कारण उसमें बीच में संवेदक द्वारा फिलहाल में पटिया डाला गया, जो पटिया डालने के कुछ ही दिनों के बाद कई स्थानों पर टूट गया।

जिससे कई पशुओं को उसमें गिरने से घायल हो गए, तथा आने -जाने वाले मोटरसाइकिल सवार भी कभी भी भारी दुर्घटना में घायल हो सकते हैं, इससे दुर्घटना की संभावना, और बढ़ गई है।स्थानीय लोगों के द्वारा अभिलंब उक्त पटिया को हटाते हुए गुणवत्तापूर्ण पटिया डालने की मांग की है, जिससे लोगों की जान जोखिम में जाने से बचाया जा सके।

इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि स्थल का निरीक्षण करने के बाद जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *