बरडीहा: थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस की अध्यक्षता कर रहे अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह की पहल पर पुराने भूमि विवाद के चार मामलों को सुलझा लिया गया।इस अवसर पर प्रभारी प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को विस्तृत रूप से सड़क सुरक्षा, बाल विवाह,नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा आदि मुद्दों पर जागरूक किया।
साथ ही थाना प्रभारी द्वारा लोगों को नये साइबर ठगी के बारे मे बताते हुए कहा कि नये साल पर ठगों द्वारा ग्रिन्टिंग कार्ड शादी कार्ड आदि भेजे जा सकते हैं, और जैसे ही उक्त मैसेज खोलेंगे,आपका मोबाइल हैक हो सकता है,और खाते से रुपया उड़ जाएंगे।उन्होंने इस तरह के ठगी से बचने की सलाह दी।बताया कि वर्तमान में साइबर अपराध बहुत अधिक बढ़ गया है जिससे लोग खासकर अनपढ़ लोगों ज्यादा शिकार हो रहे हैं। थाना प्रभारी द्वारा लोगों को गाड़ी चलाते समय सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर वाहन चलाने का लोगो को निर्देश दिया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक बंशी पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।