6 Feb 2026, Fri

भाजपा नेता के पुत्र की निधन पर जेएमएम विधायक पहुंचे घर,और परिजनों को बंधाए ढांढस

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना मंडल के भाजपा नेता एवं सिलीदाग पंचायत के दूधमनिया निवासी संजय कुमार सिंह के इकलौते पुत्र शिवम कुमार सिंह 28 वर्षीय का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुआ। बताया जा रहा है कि शिवम कुमार सिंह अंबिकापुर में मुख्य सड़क के किनारे नाली निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल शिवम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

शिवम की मौत की सूचना जैसे ही उनके पैतृक गांव दूधमनिया पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम उनके पैतृक निवास दूधमनिया स्थित मुक्ति धाम में किया गया।

भाजपा नेता संजय कुमार सिंह के पुत्र के आकस्मिक निधन पर विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमों नेता ताहिर अंसारी, जिप अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, मुखिया अनीता देवी, क्षत्रिय एकता परिषद के प्रखंड अध्यक्ष कुमार गौरव, सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार चंद्रवंशी, भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, राजा सिंह, रविंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *