मोहम्मदगंज: जेएसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में चयनित स्थानीय स्टेशन रोड निवासी अशलेश्वर कुमार को रांची के मोरहाबादी मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव व अन्य की उपस्थिति में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इनको इस पद पर नियुक्त किए जाने पर परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।
अशलेश्वर कुमार ने इस पद पर नियुक्त किए जाने पर झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी इस सफलता का श्रेय माता रेणु देवी, पिता शंभू प्रसाद, अनुज अभिषेक कुमार और अक्षय कुमार के प्रोत्साहन, सहयोग और गुरुओं के मार्गदर्शन का बड़ा योगदान बताया है। बता दें कि अशलेश्वर कुमार छात्र जीवन में मेधावी और मेहनती रहे थे। सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किए। उन्होंने इस सफलता को प्राप्त कर साबित किया है कि स्थानीय स्कूल, कॉलेज और स्वयं पढ़ाई कर भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।