5 Feb 2026, Thu

बड़ी खबर:मझिआंव के युवक को रांची में सुनोजीत तरीके से वाहन से रौंद की गई ह/त्या

शेयर करें

अनुप सिंह

गढ़वा जिला अंतर्गत मझिआंव थाना क्षेत्र के हरिगांवा गांव निवासी युवक की रांची के लालपुर चौक पर स्थित मून डिस्को पास हुई कुछ विवाद में वाहन से रौंद कर हत्या कर दी गई। यह मामला 4 जनवरी दिन सोमवार की है। वहीं सोमवार को शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया, और क्षेत्र में हाहाकार मच गया।

डर के कारण सगे संबंधियों ने शव लेकर पहुंचे गढ़वा सदर थाना

डॉक्टरों द्वारा हत्या की पुष्टि हो जाने के बाद मृतक के मामा एवं संगी साथी डर कर शव लेकर गढ़वा सदर थाना पहुंचे, और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

वहीं हथिगवां गांव निवासी सह मृतक युवक अंकित कुमार सिंह के मामा पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव निवासी सह हजारीबाग में कार्यरत इंजिनियर सत्यप्रकाश सिंह ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। सत्यप्रकाश सिंह ने आवेदन देकर कहा है कि हम, और हरिगांवा गांव निवासी अरुण सिंह के पुत्र सह 25 वर्षीय भगिना अंकित कुमार सिंह एवं उसके दोस्त अर्णव सेजल एवं आकाश कुमार के साथ रविवार की रात्रि करीब 9:00 लालपुर चौक के बगल में स्थित मून डिस्को बार में गया था। वहां पर हम सभी लोग खाना पीना खाया। एक दूसरा ग्रुप के भी खाना पीना कर रहा था। जिसमें एक लड़की भी थी। खाना खाने के बाद जैसे ही हम लोग रात्रि करीब 12:00 बजे मून बार बाहर से बाहर निकले तो दूसरे ग्रुप के द्वारा बोला गया कि यही लोग हैं तो उसमें से एक व्यक्ति बोला कि यह लोग नहीं हैं। पुन: एक बोला कि यही लोग हैं।

फिर एक व्यक्ति अंकित की ओर इशारा करते हुए मां को गाली दे दिया। बात तू-तू-मैं-मैं से मारपीट की ओर बढ़ गई। वे लोग अंकित को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिए। हम लोगों की यानी अर्णव उर्फ सेजल की गाड़ी मून बर के सामने खड़ी थी, जबकि दूसरे ग्रुप की गाड़ी मून बर के जस्ट सामने रोड के उसे पार सफेद रंग की लगी हुई थी। झगड़ा के दौरान ही रोड के उसे पर वाली गाड़ी जिसका नंबर JH01- GD- 2216 को एक व्यक्ति रोड उसे पर से लाया तथा जान मारने की नीयत से हम लोगों के ऊपर चढ़ाया। जिससे मेरा भगिना अंकित कुमार सिंह वहीं पर जख्मी होकर गिर गया। और आकाश भी गिर गया तथा मेरे दाहिने हाथ के तलहटी में चोट लगी। जब तक हम लोग संभालते तब तक फिर से वही गाड़ी आकर अंकित के ऊपर चढ़ा दिया। इसके बाद वे लोग वहां से भाग गए। मैं अपने भागना एवं उसके दोनों दोस्तों के साथ उसको लेकर सदर अस्पताल रांची गया। वहां से रिम्स रेफर कर दिया गया। और रिम्स में उपस्थित डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उसकी मृत्यु हो गई है। हम लोग अस्वस्थ होने के लिए उसको लेकर हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल गए। वहां भी डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

तथा इसके बाद मैं अपने घर एवं रिश्तेदार को इसकी सूचना दिया। अंकित का दोस्त सीरियल उन लोगों में से रणदीप सिंह पिता राजमणि सिंह, ग्राम लेस्लीगंज, पलामू एवं रौशन गुप्ता, अंशुल विकी खान को पहचान रहा था तथा अन्य एक महिला एवं चार पांच व्यक्ति का नाम वह नहीं जान रहा था, किन्तु चेहरे से पहचानता है। मैं भी सभी को चेहरा देखा हूं एवं पहचान लूंगा। मैं अपने भगाने का छोड़ देकर रांची से डर (भय) के कारण गढ़वा आ गया हूं। मेरा दावा है कि उन लोगों ने मिलकर भागना की हत्या मारपीट कर जख्मी करते हुए, और गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी है। इसलिए मैं निवेदन करता हूं कि सभी व्यक्तियों पर प्राथमिक की जादू करते हुए उचित कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराई, और परिजनों को सौंप दिया।

इधर अंकित कुमार सिंह की मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं हरिगांवा निवास स्थान शव पहुंचते ही भीड़ उमड़ पड़ी। और मझिआंव स्थानीय श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। जिसमें बिक्की प्रताप देव, जिला परिषद धर्मेंद्र सिंह, समाज सेवी अनुप कुमार दुबे उर्फ मिनू दुबे, डबल दुबे,अनुज सिंह, मंदीप राम, डिस्को सिंह,लव सिंह, ब्रह्मदेव यादव, बबलू चौधरी नीरज पासवान सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *