मझिआंव: नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देश पर सोमवार को गरीबों के बीच 171 कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण कर रहे नगर पंचायत के नगर प्रबंधक जितेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त महोदय के द्वारा सभी वार्डों के लिए 50-50 कंबल दिए गए हैं जिसमें आज 171 कंबल का वितरण किया गया है और अन्य वार्डों में भी कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी है वितरण के बाद आवश्यकता को देखते हुए उपायुक्त महोदय से और कंबलों की मांग की जाएगी।
वहीं बताते चलें कि कंबल लेने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में काफी भीड़ हो गई , और धक्का मुक्की होने लगी। इसके बाद कंबल वितरण रोक दिया गया। मौके पर सिटी मैनेजर राकेश कुमार पाठक ,स्वच्छता प्रभारी राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।