5 Feb 2026, Thu

पंचायत समिति प्रमुख चुनाव हेतु आज जारी की गई सूचना,19 जनवरी को होगा अप्रत्यक्ष निर्वाचन

शेयर करें

अनुप सिंह

गढ़वा जिला अंतर्गत कांडी पंचायत समिति के प्रमुख पद पर निर्वाचन हेतु बैठक की आज विधिवत सूचना जारी कर दी गई है। पिछले वर्ष अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब प्रमुख पद की रिक्ति के विरुद्ध अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के क्रम में यह सूचना निर्गत की गई है। उक्त निर्वाचन की तिथि, स्थान और समय के बारे में कांडी पंचायत समिति के सभी निर्वाचित सदस्यों को आज सूचना प्रेषित कर दी गई है।

उक्त निर्वाचन के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार को अध्यक्ष-सह-निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है, जबकि सीओ कांडी राकेश सहाय को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि पंचायत समिति, कांडी के प्रमुख पद के निर्वाचन हेतु बैठक की तिथि 19 जनवरी 2026 निर्धारित है। यह बैठक प्रखंड कार्यालय कांडी के परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान ही नाम निर्देशन, मतदान, मतगणना एवं निर्वाचन की घोषणा से संबंधित सभी प्रक्रियाएं संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने बताया की विस्तृत सूचना एवं कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी गढ़वा अनुमंडल एवं कांडी प्रखंड कार्यालय में भी उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि उक्त निर्वाचन की समस्त कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *