21 Mar 2026, Sat

महिला की हत्या की हुई थी प्राथमिकी दर्ज,पुलिस ने महिला को सकुशल राजस्थान से जिंदा बरामद किया

शेयर करें

अनुप सिंह

पलामू: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी फिरदोस अंसारी की पत्नी शगुफ्ता प्रवीण को मोहम्मदगंज पुलिस ने अजमेर (राजस्थान) से सुरक्षित बरामद कर उनके पिता अजीबुद्दीन अंसारी के सुपुर्द कर दिया है।

थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि शगुफ्ता के ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता के घर से लापता होने को लेकर सनहा दर्ज कराया गया था, वहीं पिता अजीबुद्दीन अंसारी ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। मोबाइल फोन लोकेशन के विश्लेषण के बाद शगुफ्ता प्रवीण का पता अजमेर में चला, जहां से टीम ने उसे बरामद किया। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर विवाहिता को उसके पिता के हवाले कर दिया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *