मझिआंव: आदिवासी सरना विकास परिषद गढ़वा एवं मझिआंव के बिडंडा सरना समिति के सहयोग से जयपाल सिंह मुंडा जयंती के अवसर पर सरना झंडा स्थल के मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के पहले अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर, संविधान सभा के सदस्य मरांग गोमके एवं जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। टूर्नामेंट में 8 बालक वर्ग की टीम एवं 8 बालिका वर्ग की टीम ने भाग लिया। जिसमे टूर्नामेंट के फाइनल में बालक वर्ग की टीम में एसटी हॉस्टल गढ़वा की टीम ने रंका के मंझिगवां की टीम को पराजित कर खिताब जीता, जबकि बालिका वर्ग की टीम में मेराल के बाना रामबान्ध की टीम ने बरडीहा के ओबरा की टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
इस अवसर पर खेल समिति के अध्यक्ष रमेश उराँव,सचिव जितेन्द्र उराँव एवं रामपुर पंचायत की मुखिया कुमारी छाया द्वारा संयुक्त रूप से बालक व बालिका वर्ग की विजेता एवं उप विजेता टीम को विजेता व उप विजेता ट्राफी प्रदान की गई।
इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि रमेश पासवान ने बताया कि टूर्नामेंट में रौशन कुजूर, हरेंद्र, जगदीश उराँव, राहुल, पूर्व गढ़वा विधायक प्रत्याशी गिरिजानंदन उराँव, गढ़वा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र उराँव,गढ़वा के उड़सुगी मुखिया तेतरी देवी एवं राजन उराँव आदि लोगों का सक्रीय सहयोग रहा।