5 Feb 2026, Thu

कोयल नदी पुल में आई दरार,रेलखंड परिचालन हुआ प्रभावित,कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

शेयर करें

ब्यूरो रिपोर्ट

रांची रेल मंडल के अंतर्गत नागजुआ एवं लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 के पिलर संख्या चार एवं पांच के मध्य दरार आ जाने की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ट्रेन के मार्ग में किए गए परिवर्तन:

1. ट्रेन संख्या 12453 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आज दिनांक 04/01/2026 को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा– टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।यात्रियों की सुविधा के लिए परिवर्तित मार्ग में इस ट्रेन का टोरी स्टेशन पर ठहराव होगा।

ट्रेनें रद्द रहेंगी :—

1. ट्रेन संख्या 18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05/01/2026 से 07/01/2026 तक रांची से रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06/01/2026 से 08/01/2026 तक सासाराम से रद्द रहेगी।

ट्रेनों का आंशिक समापन / आंशिक प्रारम्भ (शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन) :—

1. ट्रेन संख्या 68017/68018 रांची–लोहरदगा–रांची मेमू पैसेंजर का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05/01/2026 से 07/01/2026 तक लोहरदगा के स्थान पर नगजुआ स्टेशन से आंशिक समापन/आंशिक प्रारम्भ होगा । इस अवधि में इन ट्रेनों का नगजुआ–लोहरदगा–नगजुआ के बीच परिचालन रद्द रहेगा ।

2. ट्रेन संख्या 68027/68028 रांची–टोरी–रांची मेमू पैसेंजर का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05/01/2026 से 07/01/2026 तक टोरी के स्थान पर नगजुआ स्टेशन से आंशिक समापन/आंशिक प्रारम्भ होगा । इस अवधि में इन ट्रेनों का नगजुआ-टोरी–नगजुआ के बीच परिचालन रद्द रहेगा ।

3. ट्रेन संख्या 68039/68040 रांची–लोहरदगा–रांची मेमू पैसेंजर का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04/01/2026 से 07/01/2026 तक लोहरदगा के स्थान पर नगजुआ स्टेशन से आंशिक समापन/आंशिक प्रारम्भ होगा । इस अवधि में इन ट्रेनों का नगजुआ–लोहरदगा–नगजुआ के बीच परिचलन रद्द रहेगा ।

4. ट्रेन संख्या 68037/68038 रांची–लोहरदगा–रांची मेमू पैसेंजर का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04/01/2026 से 07/01/2026 तक लोहरदगा के स्थान पर नगजुआ स्टेशन से आंशिक समापन/ आंशिक प्रारम्भ होगा । इस अवधि में इन ट्रेनों का नगजुआ–लोहरदगा–नगजुआ के बीच परिचलन रद्द रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *