5 Feb 2026, Thu

प्रखण्ड क्षेत्र के इस हिस्से में वारिस के साथ हुआ ओलावृष्टि

शेयर करें

*अनुप सिंह

कांडी -प्रखंड के विभिन्न भागों में गुरुवार को लगभग दो बजे दिन में अकस्मात वारिश,आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।हेंठार क्षेत्र में ओलावृष्टि से गेंहू, सब्जी व आम की फसल को नुकसान पहुँचा है।प्रखण्ड के बलियारी, गड़ाखुर्द पंचायत में ओलावृष्टि व आंधी तूफान से कुछ अधिक नुकसान है।जबकि प्रखण्ड के पहाड़ी क्षेत्र में ओलावृष्टि का प्रभाव नही है।किसान भोला मेहता,वीरेंद्र मेहता,गोपाल चंद्रवंशी, सर्जक मेहता,शंकर यादव,विनोद मेहता,मुकेश मेहता,बबलू कुमार,रणजीत मेहता,प्रवेश मेहता ने बताया कि आज की ओलावृष्टि से गेंहू की तैयार फसल को नुकशान पहुंचा है।अभी भी लगभग 50 प्रतिशत गेंहू की फसल अभी खेतों में हीं लगा हुआ है।खेत मे काटकर गेंहू का पांजा रखा हुआ था जो तेज हवा में उड़ गया।गेंहू के अलावे खेतो में लगे सब्जी कद्दू ,भिंडी,करेला, बैगन सहित अन्य सब्जी के फसल को नुकशान पहुंचा है।साथ ही आंधी तूफान से आम के फसल को भी नुकशान हुआ है।आम के छोटे छोटे फल टूटकर गिर गए। किसानों द्वारा खेतों में लगाया गया हजारों एकड़ में रवि फसले गेहूं , चना , जौ, तथा सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने से प्रखंड के सभी किसानों की कमर टूट गई । किसी तरह कर्ज लेकर खून पसीना एक कर अपने-अपने खेतों में फसल उगाते हैं परंतु फसल खेत से घर नहीं जा पाता है ओलावृष्टि गिरने से सभी किसानों की फसल बर्बाद हो गई जिससे किसानों के बीच मायूसी छाई हुई है।किसानों ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जांच कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग सरकार से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *