23 Mar 2026, Mon

सड़क सुरक्षा माह के तहत थाना प्रभारी के निर्देश पर किया गया वाहन जांच

शेयर करें

अनुप सिंह

रमना – थाना मोड़ के पास सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को थाना प्रभारी आकाश कुमार के निर्देशानुसार ए.एस.आई अमरेंद्र कुमार एवं पुलिस बल के द्वारा दो पहिया वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जिसमें मोटर साइकिल चालकों का हेलमेट जाँच किया गया। बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चालकों को रोक कर मोटर साइकिल को थाना परिसर में लाया गया। मोटरसाइकिल वाहन जाँच वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार दिए गए लक्ष्य पूरा होने के बाद बंद कर दिया गया। बिना हेलमेट पकडे गये मोटरसाइकिल चालक जनप्रतिनिधियों एवं पहुँच वाले लोगो के पास फोन लगाकर अपने मोटरसाइकिल छुड़वाने के लिए पैरवी करने में व्यस्त थे। और जिनका कोई पैरवी वाला नहीं था वो पुलिस पदाधिकारी से वाहन छोड़ने कि मिन्नत करते दिखे। दोपहिया वाहन जाँच का उद्देश्य ग्रामीणों को हेलमेट लगा कर चलने के लिए किया गया।

इस क्षेत्र में हो रही लगातार सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु का मुख्य कारण मोटरसाइकिल चालकों का बिना हेलमेट के वाहन चलाना ही है। लगातार हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए अपील करने के बाद भी लोगो द्वारा बिना हेलमेट वाहन चालान यातायात नियमों का उल्लंघन तो है ही दुर्घटना में मृत्यु होने का भी प्रबल संभावना रहता है। गुप्त जानकारी के अनुसार 19 गाड़ी को पकड़ा गया है

अभी तक गाड़ियों का चालान नहीं किया गया इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी आकाश कुमार से फोन से सम्पर्क किया गया पर सम्पर्क नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *