5 Feb 2026, Thu

“आइये खुशियाँ बाँटें” अभियान के तहत लगमा के समीप एसडीएम ने नि शुल्क गर्म कपड़े की लगाई दुकान,वंचित परिवारों तक पहुँची राहत

शेयर करें

अनुप सिंह

गढ़वा: सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से संचालित “आइये खुशियाँ बाँटें” अभियान के 39 में दिन बुधवार को लगमा ब्रह्मस्थान के आस-पास निवास कर रहे मुसहर परिवारों एवं अन्य वंचित वर्गों के जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लाभार्थियों को आवश्यकता के अनुसार स्वेटर, जैकेट, शॉल, कंबल सहित अन्य ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराए गए।

ठंड के मौसम में गर्म वस्त्र पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से देखा गया। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल के लिए प्रशासन एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समन्वयक एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार विभिन्न वंचित बस्तियों में संचालित किया जा रहा है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुँचाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *