मझिआंव: प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में केसीसी ऋण जागरूकता शिविर का आयोजन बीडीओ श्रीमती कनक की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के दो केसीसी ऋण लाभुकों को स्वीकृति पत्र भी दिया गया। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए बीटीएम दयानंद पांडे ने बताया कि सेंट्रल बैंक द्वारा 16 स्वीकृत है, ग्रामीण बैंक में 6 एवं भारतीय स्टेट बैंक में सात लाभुकों का ऋण स्वीकृत किया गया है। वहीं शिविर में सेंट्रल बैंक द्वारा अविनाश कुमार को 99,000 रुपए का एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा 50 हजार रुपए शरीफ अंसारी को स्वीकृति पत्र दिया गया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक में 16, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में 2, एवं भारतीय स्टेट बैंक में पांच लोगों स्वीकृत हो गया है, लेकिन भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
इसके साथ-साथ दयानंद पांडे ने कहा कि आगामी 20 जनवरी को पुण: केसीसी ऋण शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए कहा कि केसीसी ऋण फायदेमंद है लेकिन इसको लेकर अच्छा काम करना और ससमय बैंक को चुकता करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराने केसीसी की नवीणीकरण कर चालू करवा सकते हैं। सीसीसी में तीन प्रतिशत का वार्षिक ब्याज लगता है। और आपदा के समय ऋण जीरो प्रतिशत हो जाता है। उन्होंने कहा कि जो किसान केसीसी ऋण लेना चाहते हैं वह अपने दस्तावेज के साथ 20 जनवरी को शिविर में पहुंचे। इस दौरान मौके पर केसीसी कैंप में प्रमुख आरती दुबे, तीनों बैंक के प्रतिनिधि, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीक प्रबंधक एवं सीएफएल कोऑर्डिनेटर के द्वारा केसीसी का सांकेतिक प्रमाण पत्र दिया गया। और काफी संख्या में किसान मौजूद थे।