5 Feb 2026, Thu

मकर संक्रांति मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं- विधायक

शेयर करें

विधायक चौधरी ने लकुरा एवं बादम मेले का पिता काटकर किया उद्घाटन

विष्णु गुप्ता

बड़कागांव:हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड लाकुरा एवं बदाम पंचबहिनी मंदिर में मकर संक्रांति से शुभ अवसर पर गुरुवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया । मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं।

मकर संक्रांति का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। विधायक ने मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों और व्यापारियों को एक बड़ा मंच मिलता है।

उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और बच्चों के लिए झूले, हस्तशिल्प की दुकानें और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई है।

मेला समिति के अध्यक्ष सोहन महतो ने विधायक का स्वागत बुके भेंट कर किया। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, अवधेश सिंह ,मुखिया एतवरिया देवी, मुखिया प्रतिनिधि सनीत महतो, पूर्व मुखिया भीखन महतो, महेंद्र महतो, अध्यक्ष रवि कुमार, सचिव प्रमोद महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, आजसू प्रखंड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार तापस, नरसिंह प्रसाद, मनोज दांगी, मनोज राम, दिनेश कुमार, समाजसेवी विनोद यादव, मेवालाल नाग, गोविंद महतो, संतोष महतो, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *