मझिआंव:प्रखंड क्षेत्र के पुरानी अस्पताल के समीप पोस्ट आफिस में कार्यत डाक सेवक ललित सिंह की सेवा निवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई। जिसमें उन्हें अंग वस्त्र ,कलम -डायरी सहित आन उपहार देकर उन्हें विदाई दी गई। तथा उनके स्वस्थ जीवन जीने की कामना की गई। इस मौके पर गढ़वा पोस्ट ऑफिस के एएसपी सरोज सिंह ने सेवानिवृत हुए ललित सिंह की कार्यकाल की काफी प्रशंसा की तथा उन्होंने कहा कि अपने समय काल में पोस्ट ऑफिस में सच्चे लग्न के साथ पूरी ईमानदारी से कर्तव्य का पालन करते हुए कार्य किया। कभी शिकायत की मौका नहीं दी। तथा उन्होंने यह भी बताया कि जो सरकारी सेवा में आया है। उन्हें एक न एक दिन सेवानिवृत्ति समय सीमा के अंदर होना ही है। यह सरकारी नौकरी में नियमावली है।
वहीं युवा समाज सेवी सह नगर पंचायत के भावी अध्यक्ष प्रत्याशी मारुति नंदन सोनी ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। समाजसेवी ने कहा कि ललित सिंह हम सभी के एक अभिभावक के रूप में डाकघर में कार्य करते रहे, जो काफी तन -मन से कार्य को निर्वाह किये ,सेवा निवृत्त के बाद वे अपने घर परिवार के साथ जहां भी रहे वे स्वस्थ्य रहें, भगवान उन्हें सदा खुश रखें।
इस मौके पर मझिआंव पोस्ट आफिस के चंदन कुमार सिंह, गढ़वा पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, डाक सहायक रंजन तिवारी, युवा समाज सेवी मारुति नंदन सोनी,मनोज तिवारी, मनीष कुमार गुप्ता, अश्विनी कुमार सिंह , चंदन कमलापुरी,नंद बिहारी सिंह अजय कुमार सिंह धर्मेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।