5 Feb 2026, Thu

गैर मजरुआ जमीन पर जनसहयोग से हो रहा समतल,समाजिक कार्यक्रम के लिए नहीं है कोई जगह

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना – प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों के नजरो से उपेक्षित सिलीदाग पंचायत के ग्रामीणों विकास एवं जनकल्याणकारी कार्य कि अपेक्षा से मोहभंग हो चूका है, जिस कारण ग्रामीणों ने सामाजिक लोगो से सहयोग मांग कर सिलीदाग पंचायत के विद्यालय टोला में 25डी गैरमजरुआ जमीन जिस पर कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्ज़ा कर लिए थे। एक बैठक कर सभी का अवैध कब्जा हटा दिया एवं उस पर मिट्टी मोरम जनसहयोग से भरवा रहे है। ताकी किसी भी प्रकार का समाजिक कार्यक्रम होने में कोई कठिनाई न हो सके।

कोई भी सामाजिक कार्यक्रम के लिए इस पंचायत में जगह के आभाव में घोर समस्या होता है। जैसे शादी -विवाह, जीवन-मरन, पूजा-पाठ और अन्य किसी भी प्रकार के कार्यक्रम के लिए गर्मी मौसम का इंतजार करना पड़ता था। क्यारी(खेत) खाली होगा तब ही कार्यक्रम होगा। इस पंचायत में सरकारी शिक्षा विभाग के जमीन सहित आम और खास पर अवैध कब्जा असामाजिक ग्रामीणों द्वारा खुलेआम किया गया है और लगातार अतिक्रमण जारी भी है लेकिन अंचल कार्यालय मौनी बाबा बना हुआ है, ज़ब समस्या विकराल रूप धारण कर लेगा तब इनकी मौन टूटेगा।

इस पंचायत में पहले विशाल आम का बगीचा था, जिसमे ग्राम के बड़े बच्चे खेला कुदा और आराम किया करते थे, जिसे पुरे तरीका से निजी स्वार्थ के लिए कटवा कर बेच दिया गया, उसके बाद से गांव के लोग बैठने उठने एवं बच्चे खेलने कूदने के लिए तरस रहे है।

उक्त समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने जनसहयोग से उक्त स्थल पर मिट्टी मोरम भरवा कर समतल करवा रहे है जिससे बच्चे बुजुर्ग खेलकूद सके एवं कोई सामाजिक कार्यक्रम के लिए जगह को तरसना न पड़े। ग्रामीणों के इस कार्य को देख कर जीप अध्यक्षा शांति देवी, मुखिया अनीता देवी ने भी सहयोग का अस्वाशन दिया है। इस कार्य में मुख्य रूप से सकेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार, अजीत कुमार,जयप्रकाश कुमार इत्यादि का मुख्य भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *