8 Feb 2026, Sun

पुलिस ने चिरान लकड़ी लोड ट्रैक्टर को पड़कर वन विभाग को किया सुपुर्द

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गोसांग गांव के समीप से अवैध तरीके से चिरान लकड़ी लोड परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद प्रमोद कुमार वन क्षेत्र अधिकारी भवनाथपुर को सुचित किया गया। पदाधिकारी के निर्देशानुसार हीरालाल पासवान वनरक्षी चटनिया बीट दो के द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि पत्रांक 331/26 दिनांक 7 फरवरी 2026 के आलोक में ट्रैक्टर इंजन संख्या RJE2EAN340, चेचिसनंबर EAKJRE 02600 मैं लकड़ी लोड कर ले जाने के आरोप में ग्राम गोशन से आपके द्वारा पकड़ा गया था एवं चालक द्वारा कागजात भी प्रस्तुत नहीं किया गया था।

जिसको लेकर मैं हीरालाल पासवान वनरक्षी चटनियां वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार 7 फरवरी 2026 शाम 6:00 लकड़ी लोड ट्रैक्टर को भवनाथपुर रेंज ले जा रहा हूं।

इधर इस संबंध में पूछे जाने पर प्रमोद कुमार वन क्षेत्र अधिकारी भवनाथपुर में बताया कि कांडी पुलिस द्वारा लकड़ी लोग ट्रैक्टर पकड़ कर सुपुर्द किया गया है जांचों उपरांत करवाई किया जाएगा।

वहीं जानकारों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध तरीके से आरा मशीन चल रहा है, तभी तो चिरान लकड़ी के साथ ट्रैक्टर पकड़ा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के थाना क्षेत्र में दो से तीन आरा मशीन चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *