28 Mar 2026, Sat

एसडीएम ने आचार संहिता व विधि-व्यवस्था को लेकर निर्वाची पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: सदर एसडीएम संजय कुमार ने शनिवार को मझिआंव प्रखंड कार्यालय पहुंचकर मझिआंव नगर पंचायत चुनाव के वार्ड सदस्यों के तीनों निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अब तक की विधि-व्यवस्था की स्थिति एवं निर्वाचन आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

आज हुये प्रतीक आवंटन के उपरांत प्रारंभ हो रहे चुनाव प्रचार अभियान को लेकर एसडीएम ने विशेष सतर्कता एवं सजगता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रचार अवधि के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की उल्लंघन की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।

बैठक में वार्ड पार्षद पद के तीनों निर्वाची पदाधिकारी क्रमशः मझिआंव बीडीओ श्रीमती कनक, बीडीओ बरडीहा राजेश कुमार तथा सीओ रंका शिवपूजन तिवारी उपस्थित थे।

एसडीएम ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करते हुए मझिआंव में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *