28 Feb 2026, Sat

दो त्योहार को लेकर प्रशासन एवं पब्लिक हुई बैठक, प्रशासन ने कहा बंद रहेगा डीजे

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: थाना परिसर में शनिवार को होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने की। बैठक में उपस्थित हिंदुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल से कांडी प्रखण्ड में हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। साथ ही इस्लाम समुदाय के लोगों को भी कहा कि कांडी प्रखण्ड में रमजान का पर्व भी शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं या इस्लाम समुदाय के लोग किसी भी पर्व या त्योहार में एक दूसरे का सहयोग करते रहे हैं, जिससे प्रखण्ड में कोई भी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है।

उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को कहा कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाया जाना चाहिए। यदि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है या कोई असामाजिक तत्व पर्व या त्योहार मनाने में व्यवधान उतपन्न करता है तो पुलिस को सूचना अवश्य दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री की जा रही शराब पर पुलिस नजर रखेगी। चुकी कोई भी अप्रिय घटना घटने के मुख्य कारण शराब ही होता है। उन्होंने कहा कि 04 मार्च को होली का त्योहार को लेकर अंग्रेजी शराब दुकान भी बंद रहेगी। वहीं थाना प्रभारी अशफाक आलम ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी, जिससे कोई भी अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसलिए कोई भी अफवाह न फैलाएं। जबकि प्रखण्ड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने कहा कि अब तक कभी भी प्रखण्ड में हिन्दू व मुस्लिम के बीच किसी भी पर्व या त्योहार के अवसर पर कोई विवाद नहीं होता है।

अपेक्षा है कि इस बार भी शांतिपूर्ण वातावरण में रमजान व होली पर्व मनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग गीली मिट्टी व कीचड़ों से भी होली खेलते हैं, जो किसी भी दृष्टिकोण से बिल्कुल भी ठीक नहीं है। होली पर्व का सम्मान करते हुए केवल अबीर-गुलाल व रंगों के साथ ही होली खेलना उचित होगा। मौके पर एसआई जुली टुड्डू, अरविंद सिंह, रविशंकर मिश्रा, एएसआई अरुण कुमार पासवान कांडी बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार,युवा समाजसेवी बाबू खान,पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, गुड्डू मिश्रा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *