रमना: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाए जाने को लेकर रमना शासन व प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिला गढ़वा के निर्देश पर रमना के द्वारा सोमवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया।
थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में भारी मात्रा में जावा महुआ, चुलाई शराब और विदेशी शराब बरामद की गई। बेचने वाला दुकानदार मौका का फायदा उठाकर फरार हो गए।
रमना अमवा टोला , हरादाग गांव और चिन्हित में दबिश छापेमारी टीम ने रमना के विभिन्न थाना क्षेत्रों रमना आमवा टोला स्टेट बैंक के पीछे, टंडवा, मझिगावा, हरादाग सहित देसी व बिदेशी शराब और अन्य चिन्हित स्थलों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लगभग डालडा के पाँच डिब्बा जावा महुआ और कुछ चुलाई शराब बरामद की गई। यह बरामदगी रमना थाना में होली से पहले की गईं।
रमना थाना के द्वारा टीम ने खुले स्थानों, खेतों के बीच और घरों में छिपाए गए महुआ को जब्त कर नष्ट किया। साथ ही, कई जगहों पर विदेशी शराब की बोतलें भी मिलीं, जिन्हें कब्जे में लि गई।
अभियान के दौरान कई इलाकों में छिपाकर बनाई जा रही देसी शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। जंगलों में छिपाकर बनाई गई भट्टियों को तोड़ा गया, तथा बरतन, ड्रम और अन्य उपकरण आग के हवाले किया गया।
थाना प्रभारी आकाश कुमार ने ने बताया कि होली के दौरान जहरीली शराब का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यह कार्रवाई बेहद जरूरी थी।
रमना पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत सुचना दे।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी कीमत पर जहर फैलने नहीं फैलने दिया जाएगा।
पुलिस का मानना है कि होली से पहले जहरीली शराब के सेवन की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। इसलिए इस बार प्रशासन पूरी राहत के साथ नहीं बल्कि सख्त निगरानी मोड में है।
रमना थाना प्रभारी ने टीम बनाकर लगातार गांवों, कस्बों और शहरी इलाकों में अभियान चला रही हैं। ताकि अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।