मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में आगामी महायज्ञ आयोजन को लेकर पांच मंजिला यज्ञशाला बन कर तैयार हो चुका है। बताते चलें कि गोपालपुर शिव मंदिर के प्रांगण में 22 मार्च 2026 को जल यात्रा से यज्ञ प्रारंभ होगा, और 27 मार्च तक चलेगा।
कमिटी सदस्यों की देखरेख में यह कार्यक्रम पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक वातावरण के साथ संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है।
यह कार्यक्रम यज्ञाचार्य श्री 1008 उदय नारायणाचार्य त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के करकमलों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर 20 जनवरी दिन मंगलवार से ध्वजारोहण के साथ शुरुआत किया गया है, और यज्ञाचार्य उदय नारायणाचार्य जी महाराज के द्वारा निरंतर भागवत कथा सुनाई जा रही है। जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं दिन सोमवार को मुख्य जजमान तेजवंत कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे एवं अनूप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे एवं समस्त परिवार के सहयोग से महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। इसी तरह प्रतिदिन भागवत कथा के बाद कमेटी के अन्य सदस्यों के द्वारा महाप्रसाद वितरण करवाया जा रहा है।
यज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिल रहा है। युवा समाजसेवी अनुप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे ने बताया कि यज्ञ को लेकर लोग चंदा के रूप में सहयोग भी कर रहे हैं। यह यज्ञ इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक यज्ञ कराया जा रहा है।
यज्ञ कार्यक्रम में मनोज दुबे, विपुल दुबे, चिंटू दुबे, मीनू दुबे, देवख राजवंशी, फंटूश दुबे, जितेंद्र यादव, सेशमणी सिंह, प्रमोद ठाकुर, छोटू दुबे, मुकेश सोनी, हृदय दुबे, पिंकू दुबे, बिट्टू दुबे, पीकू चंद्रवंशी पकडू दुबे, डबल दुबे, विकास दुबे, अंकुर दुबे, बीरेंद्र दुबे, प्रभात दुबे, राजन दुबे, छोटन दुबे, राजू ठाकुर, गोविंदा राजवंशी, मनीष ठाकुर, छोटू ठाकुर, जितेंद्र यादव, रंजीत दुबे, नीतीश दुबे सहित अन्य लोगों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।