बरडीहा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जतरो बंजारी क्षेत्र से स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसमें लगभग 8 लख रुपए गमन का आरोप लगाया गया है। यह ग्राम पंचायत के सेमरी निवासी पिंटू अंसारी ने डाक के माध्यम से जिला उपयुक्त को एक लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के माध्यम से कहा गया है कि बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जतरो पंचायत के मुखिया एवं जलसहिया द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय में 2 वर्ष पूर्व लगभग 8 लाख रुपए कुछ अधूरे शौचालय बनाकर गण करने की नीयत से लगभग 8 लाख रुपए फर्जी निकासी कर लिया गया है।
इस संबंध में मैं प्रखंड विकास पदाधिकारी बरडीहा से मौखिक रूप से इन सभी बिंदुओं पर अवगत कराया था। परंतु 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक सभी शौचालय उसी तरह से है। कुछ शौचालय का फोटो भी आवेदन के साथ संलग्न किया गया है। अभी भी सारे शौचालय नहीं बने हैं। पिंटू अंसारी ने बताया की उक्त आवेदन की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन गढ़वा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरडीहा, ग्रामीण विकास रांची एवं मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को डाक पोस्ट के माध्यम से भेजा गया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर पंचायत मुखिया रुखसाना बीबी के पति नसरुद्दीन शेख ने बताया कि यह शौचालय 2018-19 का है और 2 माह पहले से हम सब बनाना चालू किए हैं जिसमें 31 शौचालय मुखिया एवं 31 शौचालय दोनों जलसहिया के द्वारा बनाया जा रहा है। विगत कुछ दिनों से लेबर मिस्त्री नहीं मिलने के कारण काम नहीं हुआ है जल्द ही काम चालू हो जाएगा।