कांडी -विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने रविवार को प्रखण्ड के दो पंचायत पतरिया व घटहुआँ कला में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो सड़क निर्माण का शिलान्यास किए। लगभग 3.25 करोड़ की लागत राशि से 3.70 किलोमीटर लम्बी सड़क निर्माण का शिलान्यास पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर किये। यह सड़क निर्माण जतरो पतरिया से शिवरी तक 1.70 किलोमीटर व बहेरवा मोड़ से रतनगढ़ तक 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण सिरहा कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि तय समय के अंदर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक सभी विकास के काम पूरे कर लिए जाएंगे।सरकार की योजना व विधायक मद की राशि से विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं।विधायक ने कहा कि कोयल नदी में तटबंध निर्माण व नारायन पुर में सोन नदी के बाढ़ से किसानों के हजारों एकड़ फसल डूब जाता है जिसके स्थायी समाधान को लेकर मैंने सरकार के सामने विधानसभा में उक्त मांग को प्रमुखता से रखा है। विधानसभा की जनता धैर्य रखें प्रमुखता के साथ विकास के कार्य पूरे होंगे।
यह सड़क क्षेत्र के विकास को नई गति देने के साथ-साथ ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाएगी। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के हर गांव तक विकास और सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित हो।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार,राजद प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव ,विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह कृष्णा राम ,नीरज कुमार सिंह , उप प्रमुख नारायण यादव ,संजय सिंह, लखन सिंह ,ब्रजेश सिंह , जेई सरयू राम ,विनोद चंद्रवंशी, डॉ अनिल प्रसाद,बटेश्वर सिंह,सतेन्द्र विश्वकर्मा ,रतन यादव ,मिथलेश यादव ,विनय सिंह ,विनय यादव ,अनूप सिंह ,राजेश्वर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।