कांडी से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने शनिवार को किसानों की समस्या को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मुलाकात कर किसानों की धान क्रय का बकाया राशि की भुगतान करने का मांग किया। उन्होंने कहा कि कई किसानों का पिछले साल का भी धान का पैसा अभी तक नहीं मिल पाया है। जिससे किसानों को अगला खेती के लिए कर्ज महाजन। लेना पड़ रहा है ।
गढ़वा जिला अंतर्गत डुमरसोता, गड़ा खुर्द ,पतीला आदि दर्जनों धान क्रय केंद्र में सैकड़ों क्विंटल धान बिना पंचिंग के खुले आसामान में फेंका हुआ है । धान अधिप्राप्ति केंद्र पर कहा जा रहा है कि धान पंचिंग ऊपर से ही बंद कर दिया गया है। यह सुनकर किसान हताश और निराश हैं परंतु गढ़वा जिला की धान खरीद क्षमता बढ़ाकर सभी क्रय केंद्रों के किसानों के धान का पंचिंग कराकर भुगतान कराया जाय गढ़वा जिले में लगभग 90 प्रतिशत किसान कृषि पर ही निर्भर हैं।अपननाडडं रवि फसल बेचकर खरीफ फसल की खेती करते है धान अधिप्राप्ति का पैसा नहीं मिलने से समय पर खरीफ फसल लगाना मुश्किल हो जाएगा किसानों के हित में किसानों धान अविलंब खरीद कर उनका बकाया राशि का भुगतान कराया जाए उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे विकाश आदि कई लोग शामिल थे।