23 Mar 2026, Mon

बड़ी खबर- ट्रैक्टर के धक्के से डेढ़ वर्षीय बच्चे की हुई मौत

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव -थाना क्षेत्र के अधौरा गांव स्थित इंट भट्टे पर रविवार की सुबह लगभग 7:30 बजे ट्रैक्टर के धक्के से डेढ़ वर्षीय करण कुमार की मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। और दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दुर्घटना की जानकारी पुलिस निरीक्षक का थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी को मिलते ही थाना एस आई संजय मुंडा एवं पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर JH14D – 1654 को जप्त करते हुए शव अपने कब्जे में लिया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद सब इंस्पेक्टर संजय मुंडा द्वारा सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए बिहार राज्य के पटना जिला के थाना मनेर के लोदीपुर निवासी राजू राय के डेढ़ वर्षीय पुत्र करण कुमार का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं ट्रैक्टर को जप्त करते हुए थाना ले जाया गया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अधौरा गांव निवासी ललन दुबे के पुत्र नवनीत दुबे का ट्रैक्टर बताया जा रहा है। बताया गया कि गांव में स्थित ददन सिंह का हिरा मार्का ईंट भट्टा पर ट्रैक्टर एट लेने गया था इस दौरान यह दुर्घटना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *