कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय गुरु गोष्ठी का आयोजन बीडीओ राकेश सहाय के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कई बिंदुओं पर विस्तार रूप से चर्चा की गई जैसे खेलो झारखंड, सुब्रतो कप, जवाहर लाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता, खेलेंगे पढ़ेंगे और बढ़ेंगे,सभी प्रकार के खेल प्रतियोगिता विद्यालय अस्तर से प्रखंड स्तर और प्रखंड स्तर से जिला स्तर से राज्य अस्तर पर आयोजित होगा। खेलो झारखंड में झारखंड ओलंपिक समिति खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त खेल संघ के खेलों में से 12 खेल एवं एक बैंड प्रतियोगिता को इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में रखा गया है। इन 12 खेलों में अंडर 14/17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं को प्रतिभागिता का अवसर प्रदान किया जाएगा। आयु की गणना 31/12/2025 की आधार पर की जाएगी जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम/ विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापित मूल नामांकन पंजी 8 वां मैट्रिक के प्रमाण पत्र को मान्यता दी जाएगी।
कक्छा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जैक बोर्ड द्वारा निर्गत रजिस्ट्रेशन कार्ड एडमिट कार्ड। अंक प्रमाणपत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगा।विद्यार्थियों को ई विद्यावाहिनी द्वारा निर्गत स्टूडेंट आईडी नंबर पंजीयन प्रपत्र में अंकित कराना अनिवार्य होगा।मौके पर उपस्थित बीपीओ बीरेंद्र प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी एस एस ए, प्रखंड साधन सेवी आउट सोर्सिंग, एम आई एस कॉर्डिनेटर एस एम एस, संकुल साधन सेवी कांडी संकुल, संकुल साधन सेवी शिवपुर संकुल, संकुल साधन सेवी हरिहरपुर स्कूल, संकुल साधन सेवी सेमौरा स्कूल, राजेश चंद्रवंशी राजकीय शाही देव उच्च विद्यालय खरौंधा, अजय कांत, राजकीय कृत उच्च विद्यालय कांडी, रौशनदीप टोपो उच्च विद्यालय हरिहरपुर शारीरिक शिक्षिका आशा कुमारी कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय कांडी शंभू शरण के अलावें अन्य कई शिक्षक मौजूद थे।