*कांडी-बंशीधर महोत्सव को व्यक्तिगत महोत्सव करके हजारों सनातन प्रेमियों को आस्था को ठेस झारखंड सरकार पहुंचा रही है। वहीं प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने बताया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड ही नहीं पूरे देश के पटल पर नगर वंशीधर के विशाल सोने की राधा कृष्णा की मूर्ति का स्थान है। देश के कोने कोने से श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना लेकर आते हैं,और यहां से अपनी मनोकामना पूरी करके जाते हैं ऐसा अभूतपूर्व मूर्ति ऐतिहासिक राधा कृष्णा की मूर्ति सनातनियों का आस्था केंद्र है विगत 2017,18में तत्कालीन मुख्य मंत्री आदरणीय रघुबर दास जी ने नगर को बंशीधर का नाम दिलाकर पर्यटक स्थल का दर्ज़ा दिलाया गया। और राधा कृष्णा की कृपा से विशाल बंशीधर महोत्सव कराया गया। जिससे गढ़वा जिला के सभी वर्ग के श्रद्धालुओं की सहभागिता का लाखों संगम का अभूतपूर्व दृश्य समाहित किया गया था। जिससे देश ही नहीं विदेश में भी इस आध्यात्मिक आस्था और मूर्ति की चर्चा होने लगी है। लेकिन अफसोस की बात है कि झारखंड सरकार द्वारा इस महोत्सव को इस बार व्यतिगत कार्यक्रम जैसी तैयारी से जोड़कर महोत्सव को खानापूरी की जा रही है। जिला प्रशासन और उपायुक्त महोदय से आग्रह है कि इस महोत्सव में देश के सनातन के महान विद्वान संत धर्म गुरु देश स्तर के राज नेता देश स्तर के धार्मिक कवि गायक के साथ साथ सभी वर्ग के समावेश से महोत्सव को देश स्तर का
महोत्सव बनाया जाय, जिससे बंशीधर महोत्सव की ख्याति और महिमा पूरे देश में सम्माहित हो।इस दौरान मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, शिव प्रसाद पांडे, बेली पांडे आदि शामिल हुए।