24 Mar 2026, Tue

पुश्तैनी घर बटवारा को लेकर दो भाइयों के बीच हुई जमकर मारपीट

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत करमडीह गांव में पुश्तैनी घर एवं जमीन का बटवारा को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। जिसमें एक पक्ष कुदुश खान उम्र 44 वर्ष पत्नी जोसन बीबी उम्र 40 वर्ष एवं दूसरा पक्ष यूनुस खान 40 वर्ष पत्नी अंजुम आरा 35 वर्ष मारपीट में घायल हो गए। वही सभी घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुराने घर एवं जमीन बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई है। वहीं मार पीट का मामला थाना में भी चला गया है। इस संबंध में थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से आवेदन दिया गया है और एंजूरी काटकर दिया गया है,और उपचार के लिए भेजा गया। और अनुसंधान कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *