7 Feb 2026, Sat

पंचायत मुखिया की सास की हुई अस्मायिक निधन,शोकाकुल हुए परिजन

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:- प्रखंड क्षेत्र के खरसोता पंचायत की मुखिया रीता देवी की सासू मां फूला देवी की मौत हो गई। वे 75 वर्ष की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे पिछले कई वर्षों से ब्रेन ट्यूमर नामक बीमारी से ग्रसित थी। उनका इलाज शहर के नामी गिरामी अस्पतालों में हो रही थी। अंततः उन्होंने सोमवार को अपने खरसोता गांव स्थित आवास पर लगभग 3:00 बजे अंतिम सांस ली। उनकी मौत पर स्वजन मर्माहत एवं शोकाकुल है। उनकी मौत की खबर सुनते ही पंचायत क्षेत्र के लोगों का अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर तांता लगा रहा।मृतिका फूला देवी बेहद ही मिष्ठ भाषी एवं मिलनसार प्रवृत्ति की महिला थी। वे अपने पीछे चार पुत्रों में मुखिया पति विजय राम,संजय राम,विनोद राम, उमेश राम एवं दो बेटी सहित नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई।

वहीं अभी तिन दिन पूर्व मुखिया रीता देवी के पुत्र का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ था। वहीं उनके अंतिम दाह संस्कार में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। साथ ही मुखिया प्रतिनिधि विजय राम ने बताया कि मां का अंतिम दाह संस्कार खरसोता गांव स्थित कोयल नदी के शिवघाटी स्थित श्मशान घाट पर की गई। कहा कि मुखाग्नि 80 वर्षीय पिता नन्दू राम ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *