17 Feb 2026, Tue

तालाब में डुबने से दो भाईयों की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करें

अनुप सिंह

पलामू जिले के मेदिनीनगर में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय आरो तिवारी और 6 वर्षीय अर्पित दुबे के रूप में हुई है। दोनों आपस में मौसेरे भाई थे। दोनों के शव रविवार को बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरो तिवारी शनिवार की शाम बेलवाटिका स्थित अपने घर से दूध लाने के लिए मौसा आनंद दुबे के घर गया था। वहां से वह अपने छोटे भाई अर्पित दुबे के साथ निकल गया, देर शाम तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।


वहीं रविवार की सुबह परिजन जब काशीनगर स्थित बड़काबांध इलाके में पहुंचे तो तालाब किनारे बच्चों के कपड़े पड़े मिले। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से जब तालाब में खोजबीन की गई तो पहले एक बच्चे का शव मिला, फिर कुछ ही देर बाद दूसरे का शव भी बरामद हुआ। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, और घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। वहीं पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *