नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई है। घटना शनिवार को जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें दो जवान घायल हुए हैं। एयरलिफ्ट कर घायल जवानों को राॅंची लाया गया। जिसके बाद घायल जवानों को राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल की मौत हो गई। इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 193 बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल पार्थ प्रतिम डे घायल हुए थे।