17 Feb 2026, Tue

रांची रेलवे स्टेशन पर विस्फोटक पदार्थों की जाँच हेतु चलाया गया विशेष संघन अभियान

शेयर करें

अनुप सिंह

रांची आरपीएफ पोस्ट द्वारा आरपीएफ डीएससी श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची रेलवे स्टेशन पर विस्फोटक पदार्थों की जाँच तथा विध्वंस विरोधी उपायों के अंतर्गत एक विशेष सघन जाँच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामान, बैग, स्टेशन परिसर में स्थित कूड़ेदान, मुख्य प्रवेश द्वार, स्टेशन के आगमन क्षेत्र, पार्किंग में खड़े सभी वाहनों तथा ट्रेनों का विधिवत निरीक्षण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशन एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सदैव तत्पर है तथा ऐसे सघन जाँच अभियान भविष्य में भी समय-समय पर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *