जुर्माने के रूप में लगभग 9 लाख रुपए का हुआ राजस्व अर्जन
अनुप सिंह
सदैव उचित टिकट लेकर चयनित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें
डीडीयू मंडल द्वारा दिनांक 11.07.2025 को पूर्व निर्धारित टिकट चेकिंग मेगा ड्राईव के आलोक में डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ एवं जपला आदि स्टेशन पर फोर्ट्रेस चेक प्रातः 06.00 से 22.00 बजे तक करने का निर्णय लिया गया था l जिसमें मंडल के समस्त स्क्वाड – स्टैटिक एवं स्लीपर के टिकट जाँच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक/पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
मुख्यतः बक्सर -डीडीयू खंड, वाराणसी- डीडीयू, सासाराम – डीडीयू, आरा- सासाराम खंड, गढ़वा रोड- डेहरी ऑन सोन, किउल- गया, गोमो – गया एवं पटना- गया खंड से आने एवं जानेवाली सभी ट्रेनों को लक्ष्य कर गहन जाँच किया गया, जिसमें प्रीमियम एवं मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पेसेंजर ट्रेन को भी चेक किया गया तथा बिना टिकट/अनुचित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गए व्यक्तियों से नियमानुसार जुर्माने की राशि वसूल की गयी l
सभी स्टेशनों पर किलाबंदी जाँच कर बिना टिकट/अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों को नियमित टिकट लेकर चलने हेतु प्रेरित किया गया l
अंतिम सूचना तक डीडीयू मंडल द्वारा लगभग 1495 बिना टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया है, जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 9 लाख रुपये की राशि वसूली गयी है।
इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे। सभी से अनुरोध है कि सदैव उचित टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें एवं अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें।