18 Feb 2026, Wed

क्या हकीकत में मंडल डेम का सपना होगा पूरा, डीसी व एसपी एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया स्थल का किया निरीक्षण

शेयर करें

अनुप सिंह

गढ़वा उपयुक्त दिनेश कुमार यादव ने एवं एसपी अमन कुमार ने शनिवार को भंडरिया प्रखंड के कुटकु मंडल डैम के अधुरी पडे़ कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कूटकू मंडल डैम के बंद पड़े कार्य को शीघ्र चालू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के तुरंत डैम के फाटक का कार्य चालू की जाएगी। इसी कार्य को देखने वे आए थे। उन्होंने कहा कि मंडल डैम का कार्य प्रारंभ किया जाना है। वहां कार्य कराने वाले अधिकारियों कर्मचारियों की रहने के लिए आवास बनाया जाएगा। जिसमें रहकर वहां डैम का काम कराया जाएगा।

ज्ञात होगी छ: वर्ष पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाल्टनगंज पहुंचकर इस डैम के बचे हुए कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह डैम का कार्ड पिछले तीन दशक से अधूरा पड़ा हुआ है। इस डैम के डूब क्षेत्र के में पढ़ने वाले 6 गांव के लोग विस्थापित हो रहे हैं। 6 गांव के कुल 697 परिवार को 15-15 लाख रुपया मुआवजा दिया जाना है। इसकी सर्वे कर सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस मौके पर गढ़वा एसी, रंका एसडीओ रुद्र प्रताप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, भंडरिया अंचल पदाधिकारी राकेश भूषण सिंह वीडियो अमित कुमार ,थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *