18 Feb 2026, Wed

कांडी अंचल के सभी हल्का में राजस्व शिविर आयोजित करने का समय और तिथि किया गया निर्धारित

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी-अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने एक पत्र जारी कर कांडी अंचल के सभी हल्का में राजस्व शिविर आयोजित करने का समय और तिथि निर्धारित कर दिया है। हल्कावार विशेष राजस्व शिविर का आयोजन को लेकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है। यह राजस्व शिविर 14 से 21 जुलाई तक विभिन्न हल्का में आयोजित किया जाएगा। 14 जुलाई को हल्का संख्या एक में पंचायत भवन कांडी ,प्रतियुक्त कर्मी राजस्व उप निरीक्षक संदीप कुमार गुप्ता,हल्का दो पंचायत भवन पतीला में 15 जुलाई दीपक कुमार यादव,हल्का संख्या 3 पंचायत भवन राणाडीह 16 जुलाई , हल्का संख्या 4 पंचायत भवन शिवपुर 17 जुलाई दोनों में प्रतियुक्त कर्मी गणेश सिंह चौधरी,हल्का संख्या 5 पंचायत भवन खुटहेरिया 18 जुलाई दीपक कुमार यादव ,हल्का संख्या 6 पंचायत भवन लमारी कला 19 जुलाई मोहम्मद वसीम अख्तर, हल्का संख्या 10 पंचायत भवन मझिगांवा 21जुलाई संदीप कुमार यादव को प्रतिनियुक्त किया गया है।अंचलाधिकारी ने बताया कि उक्त राजस्व शिविर में दाखिल खारिज ,लगान रसीद अद्यतन व अन्य राजस्व से जुड़ी कार्यो को किया जाएगा।उन्होंने अंचल क्षेत्र के लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *