1 May 2026, Fri

ममता का हुआ शर्मसार,खेत में फेंका गया नवजात शिशु, जानवर,पक्षी किया छत-विक्षत

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी : थाना मुख्यालय कांडी में ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जब रविवार की सुबह राहगीरों ने कांडी के काचर गांव स्थित अनिल राम के घर के पास एक नवजात शिशु को मृत स्थिति में देखा। उक्त नवजात शिशु के ऊपर कौओं की दल मांस को नोच नोच कर खा रहे थे। नवजात के शरीर को लगभग 50 प्रतिशत नष्ट हो चुका है। यह खबर आग की तरह इलाके में फैल गयी। नवजात शिशु के शव को देखने वालों की भीड़ जुटने लगी।जिसने भी नवजात शिशु के शव को देखा सभी ने उस कुलक्षणी माँ की ममता को कोश रहे थे जिसने इस बच्चा को जन्म देकर खेत में फेंक दिया। यह घटना हैवानियत की हदें पार कर देने वाली है। प्रखण्ड मुख्यालय में ऐसी कई अवैध नर्सिंग होम संचालित हैं जहाँ पर इस तरह के प्रसव कराए जाते हैं। इस विषय में थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि पुलिस को सूचना है पुलिस घटना स्थल पर पहुंच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *