6 Apr 2026, Mon

घर में विवाद के बाद महिला ने भीम बराज पुल नंबर 28 से लगाई छलांग,पुलिस ने दिखाई तत्परता

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर निवासी राजू पासवान की लगभग 50 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी ने बुधवार की दोपहर मोहम्मद गंज -भंडरिया भीम बराज के पुल संख्या 28 नंबर गेट से चलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार प्रभा देवी घर में आपसी विवाद के बाद गुस्से में आकर भीम बराज पुल से छलांग लगा दी।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौजूद मछुआरों एवं ग्रामीणों ने नदी में कूदकर महिला को नदी से बाहर निकाला।

वहीं घटना की सूचना पाकर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मछुआरों कहकर महिला को निकलवाए और तत्परता के साथ बेहतर इलाज हेतु अपने पुलिस वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा। वही समाचार लिखे जाने तक महिला की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *