12 Sep 2025, Fri

कांडी पुलिस उत्तर प्रदेश जाकर फरार अभियुक्त के घर पर चस्पा किया इश्तेहार

शेयर करें

अनुप सिंह

न्यायालय से निर्देशानुसार पुलिस के द्वारा कांडी थाना कांड संख्या 11/022 के प्राथमिकी अभियुक्त 302 सूर्या विश्वकर्मा उर्फ सूर्या लोहार पिता स्वर्गीय रामवृक्ष लोहार निवास स्थान सेक्टर नंबर दस बिल्ली, नई बस्ती, थाना ओबरा, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश के घर पर कांडी पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना एस आई अरविंद सिंह ने बताया कि न्यायालय से निर्गत इश्तेहार थाना प्रभारी अशफाक आलम के नेतृत्व में फरार अभियुक्त के यहां ढोल बाजे के साथ इश्तेहार चस्पा किया गया।

साथ ही बताया कि ‌अभियुक्त सूर्या विश्वकर्मा 6 वर्षों से फरार है, और वह घर पर नहीं रहता है। ना ही कभी 6 वर्षों में अपनी बुढ़ी मां से मिलने तक नहीं आया है। वहीं गांव वालों ने भी बताया कि काफी समय से वह फरार है और उसकी मां घर में अकेली रहती थी, कोई भी व्यक्ति उसे खाना देता तो वह खाती थी। लेकिन उसके बूढी मां को भी दो माह पहले मृत्यु हो गई। मृत्यु होने के बाद भी वह क्रिया कर्म में भी नहीं आया है। वहीं गवाहों के द्वारा बताया गया कि उसकी मां को चंदा कर हम लोगों ने दाह संस्कार किया। और जो भी मिट्टी के घर था वह सरकारी भूमि पर था,वह भी गिर गया है।

लेकिन अभी तक सूर्या लोहार का कोई आता पता नहीं है। वहीं एसआई अरविंद सिंह ने यह भी बताया कि गवाहों के समक्ष इस्तिहार चिपका दिया है। अगर फिर भी नहीं आता है तो जो न्यायालय का आदेश होगा उसके अनुसार विधिसम्मत आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *