19 Feb 2026, Thu

एसबीआई फाउंडेशन एवं संस्था रोज द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर व चलाया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी प्रखण्ड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा व सोनपुरवा गाँव में गुरुवार को एसबीआई फाउंडेशन एवं संस्था रोज द्वारा संजीवनी ऑन व्हील के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर व स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर विजय गोस्वामी ने लोगों का स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवा देते हुए उचित सलाह दिए गए।उन्होंने लोगों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मौसमी बीमारी एवं अनेक प्रकार के बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को बताया गया कि किस प्रकार से बीमारी से बचा जा सकता है। साथ हीं डॉक्टर विजय गोस्वामी ने उत्क्रमित प्रावि हरिजन टोला में अध्यनरत बच्चों को भी मौसमी बीमारी से कैसे बचा जा सकता है इस बरसात के मौसम में किस प्रकार रहना है जानकारी उपलब्ध कराया।

मौके पर लक्ष्मी पाण्डेय,शिक्षक राम लखन राम,रीता देवी,उषा कुँवर, नंद कुमार राम,स्वास्थ्य सहिया रीना देवी,रीता कुँवर, प्रमिला देवी,कबूतरी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *