स्वास्थ्य सुविधाओं में होने वाली महिलाओं की समस्याओं के लिए पूरे देश में स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम के अंतर्गत रमना प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में निःशुल्क महिलाएं किशोरियों और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी जांच और उपचार किया जाएगा।
बुधवार को स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का प्रारम्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करचा में मुखिया दुलारी देवी, सीएचओ निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर डिप्टी के बावजूद भी एनएम पुनिता कुमारी अनु उपस्थिति रही रमना मुखिया दुलारी देवी ने कहा कि पहले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए काफी दूर जाना पड़ता था और साधन के अभाव में वे लोगो को इसका लाभ नहीं मिल पाता था। जिससे स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी एवं जागरूकता से महिलाये ग्रसित रहती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है अब हर गांव हर गली मोहल्ले में स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी हेतु स्वास्थ्य सहीया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप-स्वास्थ्य केंद्र भी हैं जहां पर आप सभी लोग जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने पर इसका निःशुल्क इलाज करा सकते हैं। साथ ही लोगो से अपील कि सरकार द्वारा आपको नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया जा रहा है। इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और स्वास्थ्य संबंधित कोई भी समस्या हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी हेतु कोई संकोच न करें। इस मौके पर , कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार ठाकुर स्वास्थ्य सहिया रेखा देवी तेतरी देवी ललिता देवी शारदा कुवंर, शकुंतला देवी, सविता देवी, कुसुम देवी,हिना खातून एवं काफी संख्या में ग्रामीण महिलाये मौजूद थी।