19 Feb 2026, Thu

शांति समिति की बैठक प्रखंडस्तरीय 20 एवं जिलास्तरीय 23 सितंबर को

शेयर करें

अनुप सिंह

दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मझिआंव थाना परिसर में 20 सितंबर को शांति समिति की बैठक बुलाई गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि शांति समिति की बैठक 20 सितंबर को 4:00 बजे से थाना परिसर में प्रारंभ हो जाएगी। थाना प्रभारी ने नगर पालिका सहित थाना क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल प्रभारियों एवं शांति समिति के सददयों से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही उन्होंने कहा है क्षेत्र के पूजा पंडाल के अध्यक्ष, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दशहरा त्योहार को लेकर शांति समिति की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त गढ़वा की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में 23 सितंबर को बुलाई गई है। जिसमें मझिआंव थाना क्षेत्र के संजय सिंह, संजय प्रसाद, पवन कुमार, इबरार खान एवं ताजुदीन खान को बुलाया गया है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से प्रखंड एवं जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में अनिवार्य रूप से पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *