20 Feb 2026, Fri

थाना प्रभारी ने लावारिस हालत में बिना ट्रैक्टर इंजन के अवध तरीके से बालू लोड ट्रॉली को किया जप्त

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत आमर गांव में एक खेत से बिना इंजन के अवैध तरीके से लोड बालू ट्रैक्टर के ट्रॉली को थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो के द्वारा जप्त कर थाना लाया गया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बालू लोड एक बिना इंजन के ट्रैक्टर की ट्राली खेत में लावारीश हालत में पड़ा हुआ है, जिसे स्थल पर जाने के बाद आसपास पूछने के बावजूद भी इसका कोई सुराग नहीं मिलने पर अलग से ट्रैक्टर ले जाकर बालू सहित ट्रॉली को थाना लाकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है। यह टाली बालू भरा हूआ किसका है, कहां से बालू उठाव हुआ,कहां जा रहा था, इत्यादि सभी मुद्दों पर जांच पड़ताल करने के बाद अवैध बालू का मामला आने पर आगे की कानूनी कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *