उत्तर बंगाल के सिलिगुड़ी के नागराकाटा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पहुंचे बीजेपी विधायक शंकर घोष और सांसद खगेन मुर्मू पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह जख्मी बीजेपी नेताओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं बीजेपी नेताओं ने इस हमले को सत्तारूढ़ टीएमसी की साजिश बताया है।
जानकारी के अनुसार, भीड़ द्वारा किए हमले में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष पर हमला कर दिया। इसके बाद सांसद और विधायक वहां से निकलने लगते तो भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया है, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों द्वारा फेंके गए पत्थरों की चपेट में आने से सांसद खगेन मुर्मू के सिर में गंभीर चोटें आईं और शंकर घोष मुंह पर चोटें आई हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया है।