18 Feb 2026, Wed

झारखंड स्थापना दिवस पर मझिआंव प्रखंड में तीन दिवसीय कार्यक्रम

शेयर करें

अनुप सिंह

गढ़वा जिला उप विकास आयुक्त के निर्देश पर मझिआंव प्रखंड कार्यालय द्वारा झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पंचायत में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक द्वारा जारी निर्देश के आलोक में कहा गया है कि 11 नवंबर को मनरेगा योजना के लिए निर्धारित गतिविधियों में सबसे पहले प्रभात फेरी, विशेष ग्राम सभा एवं विशेष रोजगार दिवस के बाद समापन तथा शपथ ग्रहण के बाद लाभार्थी का सम्मान किया जाएगा। साथ ही इसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

12 नवंबर को ग्रामीण आवास से संबंधित संकल्प सभा, स्वीकृति पत्र वितरण, गृह प्रवेश आदि कार्यक्रम किया जाएगा। और 14 नवंबर को जेएसएलपीएस से संबंधित आजीविका गतिविधियां शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता हेतु विधवा अत्यंत गरीब परिवारों की पहचान कर सहायता की जाएगी। इस बारे में सभी पंचायत कर्मियों को निर्धारित गतिविधियों को संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *