भवनाथपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी गौरव आनंद का उनके सरकारी आवास में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे प्रशासनिक तंत्र में शोक की लहर फैल गई।
गुरुवार को कांडी प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय की उपस्थिति में शोक सभा आयोजित की गई। सभा में मृतक के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रखंड और अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने गौरव आनंद के निधन को प्रशासनिक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
कर्मचारियों ने मृतक के आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।