बरडीहा थाना पुलिस ने पोस्को एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार वारंटी विमलेश यादव क्षेत्र के ही नाबालिक के साथ गलत कार्य किया था, इसके बाद फरार चल रहा था।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्को केस नंबर-03/24 के वारंटी विमलेश यादव उम्र- 28 वर्ष पिता सुरजदेव यादव ग्राम खरगडीहा थाना बरडीहा, जिला गढ़वा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गढ़वा में उपस्थापन करने हेतु भेजा गया है।